लखनऊ। सिंगापर के दो दिन के दौरे पर पाकिस्तान को काफी खरी- खोटी सुनाने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वहां से उनका काफिला रविंद्रालय पहुंचा। यहां कैंट विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर कानून मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया व कैंट सीट से भाजपा के दावेदार रहे सुरेश तिवारी मौजूद रहे। बता दें, सिंगापुर में राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री और मुलायम सिंह उप-प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छावनी के एएमसी स्टेडियम में 23 नवंबर को आयोजित होने वाली रक्षा पेंशन अदालत में आने वाले पूर्व सैनिकों व दिवंगत पूर्व सैनिकों की पत्नियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इसके बाद 24 नवंबर का वह सुबह दिल्ली के रवाना होंगे। शनिवार को सपा नेताओं राजनाथ सिंह पूर्व सैनिकों व दिवंगत पूर्व सैनिकों की पत्नियों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।पूर्व सैनिकों व दिवंगत पूर्व सैनिकों की पत्नियों के लिए शहर के 12 स्थानों से सेना की बसें मिलेंगी। वहीं पेंशन अदालत आयोजन स्थल पर वयोवृद्ध पूर्व सैनिक ई रिक्शा से एक स्टाल से दूसरे स्टाल तक जाएंगे। दोपहर में पूर्व सैनिकों के साथ सैन्य अधिकारी भोजन भी करेंगे। वहीं मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल इकरूप सिंह घुमन ने एएमसी स्टेडियम पहुंचकर पेंशन अदालत से जड़ी तैयारियों का जायजा लिया। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अवकाश प्राप्त) बीएस शुक्ल ने बताया कि सुबह नौ बने मेंशन अदालत में पर्व सैनिकों की समस्या टर करने की प्रक्रिया शरू हो जाएगी। सभी को पहले टोकन दिए जाएंगे।
तीन दिनी दौरे पर लखनऊ पहंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत